वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में पारा पहुंचा 41 डिग्री सेल्सियस : शहर की सडकों पर पसरा सन्नाटा, गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन बेहाल, एक्सपर्ट ने सुझाए उपाय

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 17 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

आंधी - बारिश का मौसम थमने के साथ ही नीमकाथाना में फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान 40 को पार करते हुए 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है ।  तेज धूप बचने के लिए लोग घरों में दुबके हुए हैं। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 

चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन बेहाल है। तेज गर्मी के कारण दोपहर में आवागमन भी नगण्य हो जाता है । दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों पर इके - दुक्के वाहन ही देखने को मिलते है । सिर्फ लोग जरुरी काम के लिए बाहर निकल रहे है ।

हीटस्ट्रोक का खतरा :- 
एक्सपर्ट का कहना है कि इस प्रचंड गर्मी में हीटस्ट्रोक (लू) का खतरा काफी बढ़ गया है, जो जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। यदि बाहर जाना पड़े, तो पूरे शरीर को ढंकने वाले सूती कपड़े पहनें, छाता इस्तेमाल करें और आँखों के लिए धूप के चश्मे का प्रयोग करें।

एक्सपर्ट के अनुसार गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पिए । तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे मौसमी फलों को अपनी डाइट में शामिल करें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जिससे शरीर में पानी की मात्र बनी रहे ।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी तथा क्षेत्र में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले 4 दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। हीटवेव के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने की आशंका है। हालंकि तेज हवाओं के साथ आंधी की सम्भावना है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit