भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटी, रामदेवरा जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत, तीन गम्भीर घायल

फोटो  : फाइल फोटो 

बालोतरा  , 17 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां आसोतरा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बालोतरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा बालोतरा के जसोल थाना क्षेत्र में आसोतरा के पास भारतमाला एक्सप्रेस वे पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार सभी लोग गुजरात से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा (जैसलमेर) जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बालोतरा के आसोतरा गांव के पास भारतमाला एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई।

उछलकर दूर गिरे :-
गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क पर कई बार पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि गाड़ी में सवार तीन लोग उछलकर सड़क से काफी दूर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में गुजरात के मेहसाणा जिले के थावर निवासी अशोक भाई, कमलेश भाई, अजमल (35) पुत्र गणेशा, अजमल का भाई नामूलम, हितेश भाई (32) पुत्र देवकरण भाई पटेल और अजमल का बच्चा सवार था।

तीन की हुई मौत :-

घटना की सूचना मिलते ही जसोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit