वीडियो न्यूज़ : डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया ट्रेन में सफर : लोगों से पेट्रोल - डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की, कहा - कांग्रेस को देश चिंता नहीं

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर/ अजमेर, 17 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का पालन करते हुए रविवार को जयपुर से अजमेर तक अपनी यात्रा ट्रेन से की। इस दौरान उन्होंने आम यात्रियों से संवाद भी किया।

इससे जहां एक और प्रधानमंत्री की अपील पर अमल हुआ, वहीं दूसरी और सार्वजनिक परिवहन में सफर कर रहे आमजन से सरकार की योजनाओं और विभागीय कार्यों का जमीनी फीडबैक भी प्राप्त हुआ।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि विश्व में जो भू-राजनीतिक स्थिति है, मैं मनाती हूं कि एक संकट है, जिसमें हम सब मिलकर ईंधन बचाएंगे, तो मुझे लगता है कि उससे फर्क पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरे देश को यह अपील की है कि हम जितना हो सकें सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, साइकिल का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि हम सबको इसका पालन करना चाहिए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के बारे में सोच रहे हैं, देश की चिंता कर रहे हैं, कैसे हम इस संकट से बाहर निकलें, उसके बारे में वे चिंता कर रहे हैं। विपक्ष को भी इन चीजों का पालन करना चाहिए, वो जनता को गलत संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कोई गलत बात नहीं कही हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को न पहले देश की चिंता थी और न अब है। उन्होंने कांग्रेस से भी इसमें योगदान देने की अपील की है

दरसल दीया कुमारी ग्राम पंचायत केसरपुरा में आयोजित नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह एवं ग्राम विकास चौपाल में शामिल होने अजमेर पहुंची थीं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit