फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 17 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के खाटू श्याम जी में स्थित बाबा श्याम के मंदिर के पट 20 मई को आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे । श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, बुधवार 20 मई को बाबा श्याम का विशेष सेवा -पूजा तिलक और श्रृंगार होगा । तिलक श्रृंगार होने के बाद सांय 5 बजे मंदिर के पट खुलेंगे।
मंदिर कमेटी के अनुसार, 19 मई मंगलवार को रात्रि 10:00 बजे मंदिर के पट बंद होंगे । बाबा के भक्त बुधवार 20 मई को सांय 5 बजे बाद ही बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।
श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी भक्त इस अवधि के बाद ही बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment