फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 17 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर 51वें ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर का शुभारंभ रविवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन नीमकाथाना स्काउट गाइड के प्रधान एवं समाजसेवी दौलत राम गोयल द्वारा किया गया। यह जल सेवा शिविर 17 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
शिविर में नीमकाथाना के स्काउट-गाइड एवं बच्चे रेल यात्रियों की सेवा करेंगे। यात्रियों को शरबत पिलाकर सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया।
बता दे कि यह सेवा पिछले 50 वर्षों से निरंतर संचालित की जा रही है और अब अपने 51वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
इस अवसर पर लालचंद सोनी, गिरधारी लाल डावर, राधेश्याम शर्मा, दामोदर टेलर, बाबूलाल, धर्मपाल, पुरुषोत्तम भारद्वाज, अनिल पोद्दार, रामकुमार जाट, विमल भारद्वाज, सुरेश यादव, घनश्याम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में रेल यात्री एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment