फोटो : फाइल फोटो
सासाराम, 18 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बिहार में सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। आग लगने की घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका टल गई ।
जानकारी के अनुसार, सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर खड़ी सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
हालंकि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। वही किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment