फोटो : फाइल फोटो
तिरुवनंतपुरम, 18 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अर्लेकर ने मुख्यमंत्री सहित उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्रियों को भी पद की शपथ दिलाई ।
सतीसन के केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीसन और लोकसभा नेता राहुल गांधी गले मिले। राहुल गाँधी ने उन्हें बधाई दी ।
कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मौजूद है। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नाराज चेन्निथला ने ली मंत्री पद की शपथ :-
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, पी.के. कुन्हालीकुट्टी, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन और मॉन्स जोसेफ ने वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली केरलम सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment