पशु आहार से भरा ट्रेलरअनियंत्रित होकर पलटा : सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, ट्रेलर गुजरात से हरियाणा जा रहा था

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 18 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पशु आहार से भरा एक ट्रेलर सोमवार को श्रीमाधोपुर बाईपास पर ढाल्यावास चौराहे के पास पलट गया। हादसा सड़क पर अचानक एक गाय आने के बाद उसे बचाने के प्रयास में हुआ। ट्रेलर गुजरात से हरियाणा जा रहा था ।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक ने गाय को बचाने के लिए वाहन को मोड़ा, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर में लदे पशु आहार के कई कट्टे फट गए और सामग्री सड़क किनारे दूर तक बिखर गई।

कोई जनहानि नही :-

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रेलर चालक और परिचालक ( खलासी ) तुरन्त बाहर निकल आए । हालंकि ट्रेलर के पलटने से दोनों के हालंकि चौटे आई है

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रेलर के पलटने से सड़क के दोनो और वाहनों की लंबी लाइने लग ट्रेलर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में सहयोग किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit