फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 18 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि इनका ( टीकाराम जूली ) मुख्यमंत्री बनना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि इनके आगे अभी खूब लोग बैठे है, इनका नंबर कब आएगा पता नही.? लगता तो नहीं।" उन्होंने टीकाराम जूली के साथ ऐसी चुटकी ली तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।
दरसल राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े राजस्थान विधानसभा के नए लोगो (Logo) और ऐतिहासिक द्वारों के नामकरण का लोकार्पण में बोल रहे थे । इस कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा के 75वें वर्ष (प्लेटिनम जुबली) के अवसर पर किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सबसे पहले टीकाराम जूली के नाम पर चुटकी ली। राज्यपाल ने हंसते हुए कहा, "जब मैंने पहली बार नेता प्रतिपक्ष का नाम 'टीकाराम' सुना, तो मुझे लगा कि राजस्थान के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल की तरह ही यह भी कोई बुजुर्ग और सीनियर नेता होंगे। लेकिन, जब मैंने जूली जी को देखा तो पाया कि इनकी उम्र तो अभी बहुत कम है। यह अभी बहुत अच्छा बोलते हैं और पूरी तरह से युवा हैं।"
इसके बाद राज्यपाल ने राजस्थान के इतिहास और कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का जिक्र करते हुए जूली के मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पर अब तक का सबसे मजेदार तंज कस दिया। राज्यपाल ने कहा, 'राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री टीकाराम (पालीवाल) जी थे, वो तो मुख्यमंत्री होकर चले गए। लेकिन जूली जी, आप भविष्य में कभी मुख्यमंत्री होंगे कि नहीं होंगे, यह मुझे मालूम नहीं। वैसे आपके होने की उम्मीद कम है क्योंकि आपकी पार्टी में आपके आगे तो बहुत लंबा नंबर लगा हुआ है, बहुत लोग लाइन में आगे बैठे हैं! आपका नंबर कब आएगा? मुझे तो लगता नहीं है।"
अगले मुख्यमंत्री टीकाराम जूली :-
राज्यपाल के इस तंज पर जैसे ही हॉल में लोग हंसने लगे, वैसे ही डीडवाना से निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री यूनुस खान ने माहौल को और हवा दे दी। यूनुस खान ने बीच में टोकते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- "साहब, राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री टीकाराम जूली साहब ही बनेंगे।"
यूनुस खान के इस बयान पर वहां मौजूद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल जोर-जोर से हंसने लगे और पूरा माहौल बेहद दोस्ताना हो गया।
यह लोकार्पण राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की उपस्थिति में आयोजित समारोह में संपन्न हुआ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment