NEET UG 2026 पेपर लीक मामला : सीबीआई ने कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर को किया गिरफ्तार; मामले में यह 10वीं गिरफ्तारी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली / मुंबई , 18 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

NEET UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर स्थित एक कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सीबीआई ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया NEET पेपर लीक मामले में यह 10वीं गिरफ्तारी हुई है ।

जांचकर्ताओं ने बताया कि एक अभिभावक ने शिकायत दर्ज कराई कि लातूर स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित मॉक टेस्ट के दर्जनों प्रश्न NEET परीक्षा के अंतिम प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं। इस शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की, जिसे बाद में सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया।

सीबीआई के मुताबिक मोटेगांवकर संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो NEET पेपर लीक कराने और आगे फैलाने में शामिल है। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर की हासिल की और कई लोगों को दी थी।

कोचिंग पर छापा :-

सीबीआई ने 15 मई को मोटेगांवकर से उसके घर पर 8 घंटे पूछताछ की थी। मोटेगांवकर का लातूर समेत 7 जिलों में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (आरसीसी ) नाम का कोचिंग सेंटर है। रविवार को सीबीआईने आरसीसी के मेन ऑफिस पर छापा मारकर कई डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किया।

कई गजेंट्स जब्त :-

जांचकर्ताओं के मुताबित, आरसीसी के मॉक टेस्ट के कई प्रश्न कथित तौर पर 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नों के समान थे। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि सीबीआई ने लातूर स्थित कोचिंग संस्थान और उससे संबंधित परिसरों में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, आईपैड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।

सूत्रों के मुताबिक कोचिंग सेंटर का 100 करोड़ रूपये का टर्नओवर है। सीबीआई को शक है कि सेंटर में NEET कैंडिडेट्स को लीक पेपर के सवाल उपलब्ध कराए गए। साथ ही लातूर के कई डॉक्टरों ने लीक पेपर खरीदा। NEET-UG पेपर लीक मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 6 महाराष्ट्र से हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit