फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 18 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ज सिर्फ "मन की बात" करते हैं। इसके अलावा कुछ भी नही कर रहे है । उन्होंने कहा कि "काम की बात" कभी नहीं करते।
दरसल डोटासरा जयपुर में आयोजित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक में बोल रहे थे । इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में NEET जैसी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक बेहद चिंताजनक हैं। अगर समाज में फर्जी डॉक्टर प्रवेश करने लगेंगे, तो देश की स्वास्थ्य सेवाएं भगवान भरोसे हो जाएंगी। भाजपा ने पूरे सिस्टम को खोखला और युवाओं का भविष्य असुरक्षित बना दिया है।
डोटासरा ने कहा कि "परीक्षा पर चर्चा" करते हैं, लेकिन परीक्षाओं के पर्चे लीक होने से रोक नहीं पाते। उन्होंने कहा कि जरा सोचिए.. अगर डॉक्टर ही फर्जी बनने लगेंगे, तो देश में क्या होगा? वक्त आ गया है.. युवाओं के पेपर आउट करने वालों को सत्ता से "आउट" किया जाए।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी जी, पार्टी विधायक, जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment