फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 18 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में सोमवार को कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद रूपये सहित अन्य सामान जब्त किया है ।
पुलिस द्वारा ये कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई। पुलिस ने अरोपियो के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, नकद रुपए और एक स्कॉर्पियो गाड़ी सहित अन्य सामान जब्त किया है।
कोतवाली सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि एएसपी नीमकाथाना और डीएसपी वृत्त नीमकाथाना के निर्देशन में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका और उसकी जांच की। जांच के दौरा पाया गया कि गाड़ी में बैठे चार व्यक्ति मोबाइल फोन और लैपटॉप का उपयोग कर आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
12 मोबाइल फोन जब्त :-
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 25,220 रुपए नकद, चार मोबाइल चार्जर और एक एक्सटेंशन वायर बरामद किया। इसके अलावा, सट्टेबाजी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment