फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 19 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
देश में आज से पेट्रोल - डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो गई है । डीज़ल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमते आज से लागु हो गई ।
सरकार द्वारा पेट्रोल - डीजल की कीमते बढाने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीज़ल की कीमत बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
बता दे कि एक हफ्ते में ही पेट्रोल - डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले सरकार द्वारा 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमते बढाई गई थी । वैश्विक संकट को देखते हुए तेल की कीमतों में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है।
अन्य सामान भी होगा महंगा :-
पेट्रोल - डीजल में बढ़ोतरी का असर अन्य चीजों में भी देखने को मिलेगा । इससे मालभाड़ा बढ़ेगा, जिससे सब्जी - राशन आदि महंगे हो जायेंगे । इसके साथ ही खेती की लागत बढ़ जाएगी, जिससे खाध्य सामान महंगा होगा ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment