राजस्थान में मां की ममता हुई शर्मसार ! : मां पर 8 महीने की मासूम को तेजाब पिलाने का आरोप; मासूम बच्ची की हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

खैरथल-तिजारा, 19 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक मां पर अपनी आठ महीने की दुधमुंही बच्ची को तेजाब पिलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई और उसे पहले भिवाड़ी, फिर अलवर शिशु अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर भर्ती है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची का पिता मोहित (निवासी जिला डीग) अपने काम पर गया हुआ था। घर पर सिर्फ मां और आठ महीने की मासूम बच्ची ही मौजूद थीं। इसी दौरान कथित तौर पर मां ने अपनी ही दुधमुंही बच्ची को तेजाब पिला दिया।

तेजाब पेट में जाते ही मासूम तड़प उठी और जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगी। कुछ ही देर में बच्ची के नाक और मुंह से लगातार खून बहने लगा (ब्लीडिंग होने लगी), जिससे आसपास के लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया।

शिशु अस्पताल रेफर :-

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पिता मोहित तुरंत उसे लेकर भिवाड़ी के स्थानीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत अलवर के शिशु अस्पताल (Geeta Das Children Hospital/District Hospital) के लिए रेफर कर दिया।

फिलहाल, मासूम बच्ची अलवर के शिशु अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है। अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राशि कौशिक के सुपरविजन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम बच्ची की जान बचाने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की स्थिति बेहद नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से पड़ताल कर रहा है कि आखिर एक मां ने अपनी ही कोख से जन्मी बच्ची के साथ ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit