गैस गोदाम में आग लगाकर सुसाइड : बेटे ने मालिक पर जलाकर मारने का लगाया आरोप, बेटे ने जली हुई बॉडी खुद बाहर निकाली, मालिक गायब

फोटो  : फाइल फोटो 

श्रीमाधोपुर, 19 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उपखंड क्षेत्र के मूंडरू में मंगलवार को भारत गैस एजेंसी के गोदाम में एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान अरनियां की नदीवाली ढाणी निवासी बाबूलाल यादव (50) पुत्र कानाराम यादव के रूप में हुई है। घटना मूंडरू कस्बे में मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे की है।

गैस एजेंसी संचालक पर आरोप :-

घटना की सूचना पर श्रीमाधोपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के बाद मृतक के परिजनों ने गैस एजेंसी संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जलाकर मारने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फोन कर दी सूचना :-

मृतक के बेटे मोहनलाल यादव ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे गैस एजेंसी संचालिका चिंकी कुलवाल ने फोन कर सूचना दी थी। वह अपने बड़े भाई प्रकाश के साथ पहुंचे तो गैस एंजेसी के गोदाम से धुंआ निकल रहा था।

उन्होंने ही अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने खुद ही पिता का शव निकाला।

डिलीवरी और रखवाली का काम :-

जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल यादव पिछले करीब 12-13 सालों से इस गैस एजेंसी में कार्यरत था। वह गैस सिलेंडर डिलीवरी और रखवाली का काम करता था।

फ़िलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कर्मचारी ने खुद को आग लगाई या यह एक हादसा था। पुलिस गैस गोदाम के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन गोदाम के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit