फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 19 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में मंगलवार को महिला कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया । यह विरोध प्रदर्शन संसद सहित विधानसभाओं में तत्काल प्रभाव से महिला आरक्षण लागू करने और बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया गया ।
नीमकाथाना कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी की महिला जिलाध्यक्ष खुशाल चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को शहीद जेपी यादव पार्क से पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। ये पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखे गये ।
पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि महिला आरक्षण बिल 2023 को तत्काल प्रभाव से लागु किया जाए ।
जिलाध्यक्ष खुशाल चौहान के कहा कि लगातार बढती महंगाई से गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढता जा रहा है और आमजन का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
मीना कंवर, माली देवी, मीरा, तनू स्वामी, सुशिला ने अपने विचार रखते हुए कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के बढते दामों के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शन के दौरान केन्द्र सरकार से ईंधन पर लगाये गए टेक्स हटाने तथा रसोई में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं के दाम कम करने की मांग की गई। उपस्थित महिलाओं द्वारा निर्णय लिया गया कि महंगाई के विरोध में प्रतिदिन पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा।
इसके तहत महिलाएं प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने तथा महंगाई पर नियंत्रण करने, गैस, डीजल एवं पेट्रोल पर टेक्स हटाने तथा आवश्यक वस्तुओं के दाम घटाने की मांग करेंगी।
प्रदर्शन में बसंत कुमार यादव जिला अध्यक्ष नीमकाथाना RGPRS कृष्ण कुमार यादव जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोट, मदन लाल सैनी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यव बलदेव यादव, मुकेश अग्रवाल व्यापार अध्यक्ष राधेश्याम योगी, शिक्षक राजस्थान लीला राम सैनी, गोपाल सैनी, गुलाब जी यादव, गहलोत गांवड़ी, सुमित्रा कंवर, सीमा कंवर, कौशल्या कंवर, फूली देवी, लक्ष्मी देवी, रितु स्वामी तथा सुशिला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया तथा केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment