वीडियो लाइव : बाड़मेर में विधायक भाटी ने पेट्रोल उड़ेला : कलक्ट्रेट परिसर में मच गया हड़कंप, पुलिस अपने साथ ले गई, मजदूरों के साथ पहुंचे थे बाड़मेर कलक्ट्रेट

फोटो  : फाइल फोटो 

बाड़मेर , 19 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

बाड़मेर में शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि समर्थकों ने कपड़े से तुरंत पेट्रोल को पोछ दिया। 

विधायक भाटी के पेट्रोल डालने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी विधायक भाटी और उनके समर्थकों को धक्के मारते हुए ले गए।

दरअसल निर्दलीय विधायक भाटी एक बैग में अपने साथ पेट्रोल से भरी हुई बोतल लेकर आए थे। उन्होंने बैग से बोतल निकाली और खुद पर छिड़क ली। पुलिस उन्हें पकड़कर कलेक्ट्रेट के अंदर ले गई है। यहां कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट उनसे बात कर रहे हैं।

मजदूरो के लिए कलक्ट्रेट कुच :-

बता दें कि 38 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे मजदूरों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले गिरल धरना स्थल से शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी कई गाड़ियों के काफिले और बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं ग्रामीणों के साथ बाड़मेर कलक्ट्रेट पहुंचे थे।

मजदूरो और ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इससे पहले गिरल गांव में मजदूर आंदोलन जनसभा आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से मजदूर, श्रमिक संगठन, किसान, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विधायक भाटी ने कहा था कि मजदूर किसी भी प्रदेश और व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उनकी मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए।

भाटी के गंभीर आरोप :-

भाटी ने कहा कि लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पिछले 14 दिनों से मजदूरों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं, इसके बावजूद प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ। उन्होंने सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि, मजदूर और ग्रामीण लगातार अपनी बात रख रहे हैं, तब भी समाधान की दिशा में प्रयास नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit