मासूम से रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा : पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया 20 साल का कठोर कारावास, 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया, आरोपी बच्ची के मामा के साथ करता था काम

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 19 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर में 7 साल की मासूम से रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजाई है । सीकर पॉक्सो कोर्ट-1 नेआरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

लोक अभियोजक भवानी सिंह जेरठी ने बताया कि 30 मार्च 2023 को 7 साल की मासूम बच्ची के चाचा ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया कि उसका और उसके भाई का ससुराल एक जगह ही है। उसके भाई की पत्नी अपने बच्चों के साथ पीहर में थी। उनके साले के साथ काम करने वाले आदमी ने उसकी 7 साल की भतीजी के साथ रेप किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके 16 मई 2023 को कोर्ट में चालान पेश किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से 20 गवाह और 29 दस्तावेज साक्ष्य पेश किए गए। जिसके आधार पर आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने मामले में पीड़िता को प्रतिकर स्कीम से 3 लाख रुपए दिलवाने का आदेश दिया है।

मासूम बच्ची का मामा बस ड्राइवर है। आरोपी उसी बस पर कंडक्टर का काम करता था। इसलिए उसका मासूम बच्ची के ननिहाल में आना-जाना रहता था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit