फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 19 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र के पाटन के मोहनपुरा गांव के पास स्थित पहाड़ियों में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग की लपते देखकर ग्रामीणों ने आग की सूचना वन विभाग और दमकल को दी । सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
आग की लपते देखकर ग्रामीण अनिल यादव और आदित्य यादव ने तत्काल ग्राम पंचायत प्रशासक हवा सिंह हरिजन, पुलिस प्रशासन, पटवारी प्रियंका जिंदल और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सम्बन्धित विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।
देखते ही देखते आग बड़े क्षेत्र में फेल गई । आग की भीषणता को देखते हुए नीमकाथाना से नगर पालिका की दमकल गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची ।
वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से कड़ी मश्क के बाद शाम तक आग पर काबू पा लिया। हालंकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में कई हेक्टेयर में फैली झाड़ियां और वनस्पति जलकर राख हो गईं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment