फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 20 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए मंगलवार आधी रात को 17 IPS के तबादले किए हैं। एक APO IPS को पोस्टिंग दी है, जबकि एक को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए है। एडीजी लता मनोज को कम्युनिटी पुलिसिंग व जन अभियोग, आइजी केबी वंदना को सीआइडी (क्राइम ब्रांच), परम ज्योति को आरएसी जयपुर, कालूराम रावत को आइजी टेलीकम्युनिकेशन के पद पर नियुक्त किया है। हरेन्द्र कुमार महावर को कोटा रेंज आइजी का जिम्मा दिया गया है।
श्वेता धनखड़ को डीआइजी आरएसी और भुवन भूषण यादव को डीआइजी एसओजी लगाया गया है। मनीष त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक एटीएस लगाया है। रिचा तोमर को कमांडेंट आरएसी 11वीं बटालियन, दिल्ली और 2023 बैच की आइपीएस आशिमा वासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक भरतपुर के पद पर तैनात किया है।
दो महीने में ही ट्रांसफर हुआ :-
दो आईपीएस के तीन महीने में और एक का दो महीने में फिर तबादला किया गया है। कालूराम रावत और हरेंद्र महावर के 23 फरवरी को तबादले हुए थे। पीयूष दीक्षित को 19 मार्च को एसीबी में एसपी के पद पर लगाया गया था। दो महीने बाद उनको दौसा एसपी बनाया गया है।
इन जिलों में लगाए नए एसपी :-
राजेश कुमार मीणा-भरतपुर
रोशन मीणा-टोंक
सागर-भीलवाड़ा
पीयूष दीक्षित-दौसा
ज्ञानचंद यादव-कुचामन-डीडवाना
धर्मेन्द्र सिंह- चित्तौड़गढ़
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment