फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 20 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शाहपुरा चिडावा स्टेट हाईवे 13 सड़क चौड़ीकरण मामले में जल्द ही अवाप्त की गई जमीन से पीडब्ल्यूडी अतिक्रमण हटाएगी। इसको लेकर मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने सभी विभागों की मीटिंग ली । मीटिंग में नगरपालिका सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों मौजूद रहे ।
मीटिंग में वर्षों से लंबित मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता (कार्यवाहक) आलोक सैनी को अतिक्रमण चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग की अवाप्तशुदा भूमि पर बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तहसीलदार रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करेगा। सुनवाई के बाद अवाप्तशुदा भूमि से अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया जाएगा।
181 पेड़ काटे गये थे :-
बता दे कि नीमकाथाना शहर के बीच से निकलने वाले शाहपुरा - चिड़ावा स्टेट हाईवे 13 पर सरकार ने 2022-23 में माकड़ी रेलवे फाटक से सिरोही नदी बाईपास तक सड़क फोरलेन की मंजूरी दी थी। 15 अक्टूबर 2023 को 18.47 करोड रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया था। सड़क निर्माण के लिए 6 मार्च 2025 को 181 पेड़ काटे थे।
यहाँ कार्य पूरा हो चूका :-
वही खेतड़ी मोड़ से सिरोही नदी तक सीमांकन व अतिक्रमण चिन्हित की प्रक्रिया शुरू की गई थी । सिरोही नदी से रेलवे पुलिस और माकडी पुलिया से खेतड़ी रोड़ शहीद होशियार सिंह सामोता की मूर्ति तक सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चूका है । लेकिन शहर में अतिक्रमण की वजह से सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है ।
लोगों में आक्रोश :-
पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल ने भी कार्रवाई में भेदभाव करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। वहीं प्रभावित लोगों ने एसडीएम, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर सहित कई अधिकारियों को ज्ञापन दिए। जिसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने सभी विभागों की मीटिंग ली ।
ठेकेदार छोड़ेगा कार्य :-
निर्माण एजेंसी के भींवाराम ने बताया कि ढाई साल से साइट पर जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में निर्माण पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं। यूटिलिटी शिफ्टिंग में भी समय लगा। अब अतिक्रमण से मामला अटका है। अंतरराष्ट्रीय मूल्य वृद्धि और साइट पर जगह नहीं मिलने से निर्माण पूरा कर पाना मुश्किल है। जल्द निर्णय नहीं हुआ तो काम छोड़ देंगे। इसके लिए चीफ इंजीनियर को लिखित आवेदन करेंगे।
फ़िलहाल सड़क निर्माण कार्य में रुका हुआ है । ना ही पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण चिन्हित कर रिपोर्ट तक तैयार नहीं की है। ऐसे में देरी की आशंका है। लोगों ने चिंता जताई है कि देरी हुई तो मानसून से पहले सड़क निर्माण नहीं हो सकेगा। ऐसे में मानसून में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment