फोटो : फाइल फोटो
खंडेला , 20 मई 2026
रिपोर्ट : महेंद्र सिंह खोखर
खंडेला उपखंड में किसानों को खेती के लिए ट्रैक्टर के लिए डीजल नही मिलने पर नाराजगी देखने को मिली । उपखंड क्षेत्र के घसीपुरा के किसानों ने ट्रैक्टर के लिए 500 रुपए से अधिक का डीजल नही देने का आरोप लगाया है ।
इस के लिए पेट्रोल पंप पर बाकायदा सूचना चिपकाई गई है । जिस पर लिखा है मोटरसाईकिल में 100 रुपए से अधिक पेट्रोल नही डाला जायेगा और गाड़ियों में 500 रूपए से अधिक का डीजल नही डाला जायेगा । इससे सबसे ज्यादा प्रभावित किसान हो रहे है ।
किसानों का कहना है कि जब ट्रैक्टर में 500 का तेल लेकर जाए तो उसमे से 300 रुपए क ही काम आता है , बाकि 100 - 100 ( 200 ) रुपए तो आने जाने में ही खर्च हो रहे है । किसानों ने सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए किसान विरोधी करार दिया ।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment