नीमकाथाना में वाटर कूलर का उद्घाटन : नगरपालिका के ईओ रणजीत सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गर्मी में लोगों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 20 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में भीषण गर्मी में लोगों की सुविधा के लिए बुधवार को पुराना बस स्टैंड पर नगरपालिका के ईओ रणजीत सिंह ने फीता काटकर लगाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इससे अब गर्मी के मौसम में राहगीरों, यात्रियों और आसपास के लोगों को अब ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

स्थानीय लोगों बताया कि पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से पानी पीने की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे यात्रियों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जल मंदिर की स्थापना से बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर पालिका ईओ रणजीत सिंह ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और आमजन को सीधा लाभ पहुंचाते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग एवं श्याम परिवार के सदस्य मौजूद रहे। लोगों ने जल मंदिर की शुरुआत पर खुशी जताते हुए इसे जनहित का सराहनीय कदम बताया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit