फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 20 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में भीषण गर्मी का लगातार कहर जारी है । पिछले 2-3 दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गर्मी और हीटवेव के प्रकोप से आमजन का जीवन बेहाल है ।
उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही कुछ जगहों पर रात का न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में भी राजस्थान के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 48 घंटों में तापमान में आंशिक रूप से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 5-7 दिनों तक हीटवेव का दौर जारी रहेगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment