भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की पेट्रोल - डीजल की कीमतों पर बयान : मदन राठौड़ बोले - पेट्रोल-डीजल पर 90 पैसा बढ़ाया तो तूफान मच गया; यह कोई बात है

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 20 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पेट्रोल-डीजल की बढाई गई कीमतों पर केंद्र सरकार का बचाव किया है । उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत 90 पैसे ही बढ़ाई है, कोई बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा दिया है।

मदन राठौड़ ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर विपक्ष के सवालों पर कहा कि अशोक गहलोत ने कितना बढ़ा दिया था, यह उनको पता नहीं है क्या? उन्होंने कितना वैट (VAT) बढ़ा दिया था, उनको याद ही नहीं है। हमने केवल 90 पैसे बढ़ाया और तूफान मच गया, कमाल हो गया, यह कोई बात है।

पर्याप्त स्टॉक है :-

मदन राठौड़ ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों पर कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। वितरण व्यवस्था भी बराबर है। मैं देश की जनता से कहना चाहता हूं कि इन परिस्थितियों में संयमित तरीका अपनाएं। व्यवस्थित रूप से उपयोग करें, सभी आवश्यक काम करें, कोई दिक्कत की बात नहीं है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें, इसका जरूर ध्यान रखें।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit