वीडियो न्यूज़ : मोदी ने विकास कार्यो को रोकने का लगाया आरोप : दिशा मीटिंग में डोटासरा अधिकारियो पर भड़के, बोले - आप उलटे काम करते हो, सही काम आप करते हो नही

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 21 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

कर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सीकर सांसद अमराराम ने की। बैठक में बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कई मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।

बैठक के दौरान पीसीसी चीफ और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंदसिंह डोटासरा और सांसद अमराराम ने कई विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। डोटासरा ने कहा कि पिछली दिशा बैठक में उठाए गए मुद्दों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते तो जनप्रतिनिधियों को क्या समझेंगे।

डोटासरा ने अधिकारियो की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपके पास पोल खड़े करने के पैसे कहाँ से आ जाते है । सड़क को 75 मीटर करने के लिए आप दौड़े चले जाते हो । जनता के काम करते हो नही । उन्होंने कहा कि आप उलटे काम करते हो सही काम आप करते हो नही ।

नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि DMFT के पैसे पर राज्य सरकार ने अनावश्यक रूप से रोक लगा दी है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कोई अधिकार नही कि DMFT के पैसे को रोक दे । मोदी ने कलेक्टर से DMFT के तहत पेंडिंग कार्यो को जल्द स्वीकृति जारी करने की मांग की है ।

बैठक में सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, खंडेला विधायक सुभाष मील, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, फतेहपुर विधायक हाकम अली खान सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही एडीशनल एसपी तेजपाल सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit