वीडियो न्यूज़ : CJP बनी देश के युवाओं का जन आंदोलन : कॉकरोच जनता पार्टी बनी बीजेपी - कांग्रेस को पछाड़ कर बनी नंबर वन, 13.5 फॉलोअर्स कुछ ही समय हुए

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 21 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड कर रही है । इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने सोशल मीडिया के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फॉलोअर्स  महज़ 4 दिनों के भीतर 13.5 मिलियन (1.35 करोड़)  से अधिक हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट के फॉलोअर्स 88 लाख हैं। इस तरह सीजेपी ने बीजेपी के एकाउंट को भी पछाड़ दिया है।

दरसल कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक व्यंग्यात्मक (satirical) राजनीतिक आंदोलन है, जो सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत द्वारा बेरोजगार युवाओं को "कॉकरोच" कहने वाली टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर एक वायरल मीम के रूप में शुरू हुआ है । हालंकि यह चुनावी मैदान में आएगी या नही अभी कहना जल्दबाजी होगा ।

आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज:-
बता दे कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत शर्मा की एक टिप्पणी को सोशल मीडिया पर इस तरह लिया गया कि उन्होंने देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और समाज के परजीवियों से की है। इसी के जवाब में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़े और आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने 16 मई 2026 को व्यंग्य के रूप में CJP की नींव रखी, जो खुद को आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज बताती है।

लॉन्च होने के 24 घंटों के भीतर ही इस डिजिटल मंच को पांच हजार से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मिल गए और देखते ही देखते यह युवाओं की हताशा को आवाज देने वाला एक बड़ा जन-आंदोलन बन गया।

X अकाउंट भारत में ब्लॉक :-
इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक हो चुका है। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में वो स्क्रीनशॉट दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि उनकी पार्टी का X हैंडल भारत से सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि दूसरे देशों में ये हैंडल चालू है ।

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि इस अकाउंट को X पर Withheld कर दिया गया है। इसके फाउंडर आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी के अकाउंट्स पहले हैक करने की कोशिश की गई और अब इसे बैन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया है, लेकिन फिर भी अकाउंट को X से ब्लॉक कर दिया गया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit