वीडियो न्यूज़ : बाईपास सड़क निर्माण में घटिया मैटेरियल के आरोप : स्टेट हाईवे 37बी नारेहड़ा-कोटपूतली बाईपास सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही उखड़ी सड़क; जांच की मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

कोटपुतली/ नीमकाथाना, 21 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021-22 के अंतर्गत निर्माणाधीन स्टेट हाईवे 37बी नारेहड़ा-कोटपूतली बाईपास सड़क निर्माण कार्य में गंभीर गुणवत्ता खामियों एवं अधिकारियों की लापरवाही के आरोप सामने आए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता हरीश देवन्दा के द्वारा कोटपुतली सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को शिकायत भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।

शिकायत में बताया गया है कि करीब 5818.77 लाख रुपये की लागत से बन रही 14.633 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से पूर्व ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क किनारों से उखड़ रही है, डामर परत टूट चुकी है तथा जगह-जगह गिट्टी बाहर निकल आई है। इसके अलावा सड़क सतह पर असमानता एवं खराब जॉइंटिंग भी देखने को मिल रही है।

शिकायतकर्ता  का आरोप है कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों की अनदेखी की गई है।

गंभीर लापरवाही:-
शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की निगरानी में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है । वर्तमान स्थिति में सड़क आमजन एवं वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है तथा दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच, लेबोरेटरी मटेरियल टेस्टिंग, दोषी ठेकेदार पर पेनल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सड़क का उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से पुनर्निर्माण करवाने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit