फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर , 22 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बीकानेर में 2022 शारीरिक शिक्षक भर्ती का मामला एक बार फिर गरमा गया है। राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर अर्द्ध नग्न प्रदर्शन किया है ।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश सांगवा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग की ।
संघ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया बहुस्तरीय जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद पूरी हुई थी, इसके बावजूद इसके हजारों शिक्षक अब भी असमंजस की स्थिति में हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 244 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के बाद भी बाकी शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। शिक्षकों ने सरकार से जल्द स्थायीकरण और लंबित मामलों के समाधान की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment