फोटो : फाइल फोटो
अजमेर , 23 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। खर्रा ने कहा कि सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जैसे ही ओबीसी आयोग के आंकड़े मिलेंगे चुनाव करवा देंगे ।
दरसल स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा अजमेर में झलकारी बाई स्मारक के पास बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का शिलान्यास करने पहुंचे थे । इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मंत्री खर्रा ने कहा कि सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जैसे ही ओबीसी आयोग के आंकड़े मिलेंगे चुनाव करवा देंगे ।आंकड़े नही मिलेंगे तो बिना आंकड़ो के करवा देंगे ।
मंत्री ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने जो भी निर्णय लिया है, उसके क्रियान्वयन का दायित्व राज्य निर्वाचन आयोग का है। उन्होंने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग जो भी सहयोग की मांग करेगा, हमारी सरकार निर्वाचन आयोग को पूरा सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश का अध्ययन कर आगे की कार्यवाही करना राज्य निर्वाचन का काम है। सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
31 जुलाई तक चुनाव करवाने के आदेश :-
बता दे कि राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा दायर की गई समय सीमा विस्तार की प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए सरकार को 31 जुलाई तक चुनाव करवाने का निर्देश दिया है।
दरअसल, पहले के कोर्ट आदेश के अनुसार राज्य सरकार को हर हाल में 15 अप्रैल 2026 तक ही ये स्थानीय चुनाव कराने की कड़े निर्देश दिए गए थे। जब समय सीमा पूरी ओ गई और चुनाव नही करवाए गए तो सरकार ने कोर्ट का रुख किया ।
अड़चन को भी जल्द किया जाएगा दूर :-
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने झलकारी बाई स्मारक के पास बनने वाले कन्वेंशन सेंटर में 1400 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। 400 लोगों की क्षमता वाला दूसरा सेंटर भी यहां पर बनेगा। कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के अलाइमेंट को लेकर आ रही अड़चन को भी जल्द ही दूर किया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment