फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 23 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के गुहाला में युवक की मौत मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है । शनिवार को बड़ी संख्या में गुस्साए लोगों ने मामले में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुहालापर धरना शुरू कर दिया।
नौजवानों ने युवक की मौत के लिए डॉक्टरों को जिम्मेदार बताते हुए गुहाला सीएचसी डॉक्टरों , चिकित्सा विभाग, उपखंड प्रशासन और राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर नाराजगी जताई ।
शनिवार दोपहर 3 बजे ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के पहुंचने पर उपस्थित नौजवान आक्रोशित हो गए । बीसीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीसीएमओ को पूरे घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया गया और अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को सुधारने व दोषी चिकित्सकों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन दिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला महासचिव डीवाईएफआई नीमकाथाना और पूर्व सरपंच नरसिंहपुरी कॉमरेड गोपाल सैनी ने कहा कि नौजवानों में आज आयुष मीणा की डॉक्टरों की लापरवाही से मौत होने पर दुख के साथ साथ अस्पताल के चिकित्सकों , कंपाउंडर, कर्मचारियों के खिलाफ गुस्सा है। दो दिन पहले जहाज के एक नौजवान युवक आयुष मीणा को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर अस्पताल लाया गया तो प्राथमिक उपचार भी नहीं मिला ।
अन्याय का घड़ा भर चुका:-
किसान सभा जिला अध्यक्ष कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि अस्पताल में आए दिन मरीजों की चिकित्सकों, कम्पाउन्डर, कर्मचारियों से लड़ाई झगड़े होते रहते हैं । अस्पताल शराबियों का अड्डा बन चुका है । अब अन्याय का घड़ा भर चुका है ।
एसएफआई जिला अध्यक्ष विष्णु नायक ने कहा आयुष मीणा की इलाज के अभाव में मौत होना प्रशासन व सरकार की व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है।
कॉमरेड गोपाल सैनी ने बीसीएमओ को कहा कि तीन दिन में दोषी चिकित्सकों, कम्पाउन्डर और कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें व अस्पताल की अवैध तरीके से तोड़ी गई दीवार को वापस बनाए । उन्होंने कहा कि अगर तीन दिवस में समस्याओं का हल नहीं हुआ तो तीन दिन बाद अस्पताल में बड़ा आंदोलन किया जायेगा। बजट के लिए सांसद के नाम प्रस्ताव बनाकर देवे बजट मिलेगा।
वही बीसीएमओ ने आश्वस्त किया कि कमेटी गठित कर दी है जो भी दोषी चिकित्सक, कंपाउंडर और कर्मचारी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment