एक महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : डीज़ल की कीमतें 2.71 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमतें 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ी, अन्य चीजों के भी बढ़ सकते है दाम

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 25 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

देश में केंद्र सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी  है। डीज़ल की कीमतें 2.71 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतें 2.61 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी गई है । इस बढ़ोतरी के बाद  दिल्ली में डीज़ल 95.20 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर हो गया।

इससे पहले 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। तीसरी बार 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा किया गया था। वही आज 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा।

हर चीज के दाम बढ़ेंगे :-

पेट्रोल और डीजल के दाम बढने के बाद ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।

पेट्रोल और डीजल के दाम बढने के बाद सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।

चार मेट्रो शहरों के RSP (रिटेल सेलिंग प्राइस) इस तरह हैं:-

MS (पेट्रोल) की कीमतें
दिल्ली Rs 102.12 (+2.61)
कोलकाता Rs 113.51 (+2.87)
मुंबई Rs 111.21 (+2.72)
चेन्नई Rs 107.77 (+2.46)

हाई स्पीड डीज़ल की कीमतें
दिल्ली Rs 95.20 (+2.71)
कोलकाता Rs 99.82 (+2.80)
मुंबई Rs 97.83 (+2.81)
चेन्नई Rs 99.55 (+2.57)

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit