फोटो : फाइल फोटो
उदयपुर , 25 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उदयपुर में पुलिस ने एक युवक को यूपीएससी एग्जाम में फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एग्जाम देने के मामले में गिरफ्तार किया है । आरोपी जयेश जाट परीक्षा केंद्र में प्रवेश के वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक किसी अन्य परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने नहीं गया था। मामला डमी कैंडिडेट का नहीं है, बल्कि पुलिस पूछताछ में हकीकत कुछ और ही निकली।
आरोप है कि जयेश जाट निवासी चित्तौड़गढ़ नाम का यह परीक्षार्थी फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा देने आया था। तलाशी में उसकी जेब से एक ग्राम अफीम भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। सूरजपोल थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी का नाम जयेश जाट पिता रमेश जाट है। उसने मोबाइल ऐप से असली जैसा फर्जी प्रवेश पत्र तैयार किया था।
बार कोड स्कैन करने के दौरान पकड़ में आया :-
सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया कि दूसरी पारी 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुई. शहर के फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में जयेश भी एंट्री करने की कोशिश में था। इसी दौरान प्रवेश पत्र का बार कोड स्कैन नहीं होने के बाद युवक पकड़ में आ गया। पुलिस ने उसे डिटेन किया और तलाशी ली। थानाधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी युवक नशे का आदि है. तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक ग्राम अफीम भी बरामद हुई।
दूसरी पारी में आया था पेपर देने :-
रविवार सुबह आयोजित हुई प्रथम पारी की परीक्षा में वह केंद्र पर नहीं आया था। इसके बाद वह दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे की दूसरी पारी का पेपर देने के लिए फतह स्कूल पहुंचा था।
जैसे ही मेन गेट पर तैनात स्टाफ ने प्रवेश पत्र पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन किया, तो वह सिस्टम से मैच नहीं हुआ। डेटा मिसमैच होते ही तैनात कर्मियों को शक हुआ और उन्होंने अभ्यर्थी को तुरंत बाहर ही रोक दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बीटेक की पढ़ाई की :-
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जयेश ने वर्ष 2015 से 2019 के बीच बीटेक की पढ़ाई की है। वह वर्तमान में स्प्रिंगबोर्ड कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि आज अभ्यर्थी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने फर्जी प्रवेश पत्र खुद बनाया था या फिर किसी से बनवाया था।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment