वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में कांग्रेस ने ADM और SDM को सौंपा ज्ञापन : बिना जनप्रतिनिधियों के शिलान्यास और उदघाटन करने पर जताई नाराजगी, EO सहित अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 25 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में बिना जनप्रतिनिधियों के शिलान्यास और उदघाटन का मामला तुल पकड़ने लगा है।  सोमवार को पाटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष माला राम वर्मा के नेतृत्व में विधायक सुरेश मोदी के नाम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। 

ज्ञापन में बताया गया कि सार्वजानिक कार्यों के उद्घाटन समारोह में नियमानुसार सांसद एवं विधायकों को सावर्जनिक / राजकीय समारोहों तथा राजकीय कार्यों में आमंत्रित करने तथा शिलापट्ट पर नाम अंकित किया जाना सरकार के निर्देशानुसार आवश्यक है ।लेकिन नीमकाथाना क्षेत्र में विभागों के अधिकारी सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है । 

ज्ञापन में हाल ही में नगरपालिका इओ रणजीत सिंह, AEN मामराज जाखड़, द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर स्वागत करने और बोरवेल का उद्घाटन करने के कार्यक्रम का भी जिक्र किया गया है । 

बीजेपी हार नही पचा पा रही :-
पाटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मालाराम वर्मा ने कहा कि जब से बीजेपी चुनाव हारी है। तब से हार बचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि कभी प्रेम सिंह बाजोर और कभी प्रमोद बाजोर फीता काट रहे है। जो जनप्रतिनिधि  कानून का सरासर उल्लंघन है।  

उन्होंने कहा कि अगर 7 दिन में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit