मुख्यमंत्री ने वंदे गंगा अभियान की शुरुआत की : सीएम भजनलाल शर्मा ने बीसलदेसव मंदिर में पूजा कर की अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण का दिया संदेश

फोटो  : फाइल फोटो 

टोंक , 25 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के अवसर पर सोमवार को टोंक जिले के बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत जल पूजन कर आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

शिव मंदिर में किया जलाभिषेक :-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सुबह हेलिकॉप्टर से बीसलपुर बांध पहुंचे। बांध की दायीं मुख्य नहर के करीब हेलिपैड पर उतरकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध के जलभराव किनारे त्रिवेणी संगम पर बने पुरातत्व विभाग के अधीन एतिहासिक बीसलदेव शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जलाभिषेक किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज गंगा दशहरा है। आज ही के दिन पृथ्वी पर मां गंगा का अवतरण हुआ था। पिछले साल भी हमने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान पूरे राजस्थान में चलाया था। आज फिर से हमारा 2026 का वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान शुरू हुआ है। सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे हैं । यह अभियान 5 जून तक चलेगा।

पूजन के बाद सीएम ने बीसलपुर बांध पर स्थित स्कॉडा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा करीब 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से नवनिर्मित ईसरदा बांध और गलवा बांध का हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना हुए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit