फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 25 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल जयपुर पहुंचे है । वेणुगोपाल दिल्ली से फ्लाइट से जयपुर पहुंचे है । जयपुर एयरपोर्ट पर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, दिव्या मदेरणा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।
के. सी. वेणुगोपाल ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान हैं और केंद्र सरकार लोगों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। सरकार इस समस्या से निपटने के लिए बिल्कुल भी कुछ नहीं कर रही है।
पीएम दुनिया का दौरा कर रहे :-
वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरी दुनिया का दौरा कर रहे हैं। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर दिन बढ़ रही हैं, जिससे जनता भारी परेशानी में है। लोगों को कोई रोज़गार नहीं मिल पा रहा है। लोग पहले से ही परेशान हैं इसलिए, पूरे देश में स्वाभाविक रूप से विरोध प्रदर्शन होंगे।
उन्होंने राजस्थान कांग्रेस के हालिया जयपुर में किए गये प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि कल परसों में राजस्थान में प्रदर्शन आपने देखा ।
बता दे कि इसके बाद के. सी. वेणुगोपाल जयपुर से सड़क मार्ग से पुष्कर रवाना होंगे, जहां वे कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment