वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ : पाटन के रायपुर बांध पर आयोजित हुआ उपखंड स्तरीय कार्यक्रम, जल संरक्षण का संकल्प लिया

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 25 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना क्षेत्र की पाटन तहसील के रायपुर पाटन में गंगा दशमी के अवसर पर सोमवार को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत जल पूजन कर आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

दरसल रायपुर पाटन में 'वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान 2026' के तहत उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान ग्राम खारिया स्थित सिंचाई परियोजना रायपुर बांध पर हुआ।

जल संसाधन विभाग, नीमकाथाना की सहायक अभियंता निकिता के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में राजीविका की 21 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान पिपल और जल पूजन किया गया, साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण के लिए संकल्प भी लिया।

जल संरक्षण जरुरी :-
अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सोभाग्यशाली है की पिछले वर्ष अच्छी बारिश हुई , जिसके चलते क्षेत्र के सभी बांध लबालब भर गये । इसकी वजह से क्षेत्र के बोरवेल में भी फिर से पानी आ गया । यह सब जल संरक्षण से ही संभव है ।

Image

ये रहे मौजूद :-
इस अवसर पर नीमकाथाना के अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ सांख,एसडीएम राजवीर यादव, पाटन तहसीलदार सुभाष चंद्र, राजीविका परियोजना प्रबंधक (पाटन) प्रदीप शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी विक्रम सिंह, पंचायत समिति पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, प्रमोद सिंह बाजौर, पाटन ग्राम पंचायत सरपंच मनोज चौधरी, उमराव सैनी, राकेश सिंह तंवर और कैलाश स्वामी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit