फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 25 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों पर पुलिस ने 25-25 पैसे का इनाम घोषित कर रखा था । दोनों आरोपी करीब 5 महीने से फरार थे। बदमाश जैसे ही सीकर आए तो दादिया थाना पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों एसपी ग्रुप के मेंबर हैं। इनके खिलाफ दादिया पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार (26) पिता श्रीचंद जाट निवासी अजीतपुरा और अजय उर्फ अज्जू (25) निवासी कूदन को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी को फतेहपुर से और दूसरे को पुलिस थाने की टीम ने गश्त के दौरान पकड़ा। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए राजस्थान सहित कई राज्यों में अलग-अलग जगह फरारी काट रहे थे।
दादिया थाने के SHO संजय पूनियां ने बताया कि झुंझुनूं में रविंद्र कटेवा और श्रवण भादवासी गैंग के बीच गैंगवार हुई थी। इसके बाद सीकर में दादिया थाने पुलिस में रविंद्र कटेवा और एसपी ग्रुप के 10 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 111 में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों गैंग पहले एक थी। जो जमीन पर कब्जा करने, फिरौती मांगने जैसी वारदातों में लिप्त थी। सोशल मीडिया पर आरोपी रील डालकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment