फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर, 26 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार देर रात बीकानेर पहुंचे। शाह की नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने अगवानी की।
दरसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों तक देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे, जिसमें राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
सांचू पोस्ट का दौरा:-
तय कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह अमित शाह भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र स्थित सांचू पोस्ट का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सीमा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे तथा सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। सीमा क्षेत्र में बढ़ती ड्रोन गतिविधियों, अवैध तस्करी, घुसपैठ रोकने के उपायों और आधुनिक निगरानी प्रणाली को लेकर भी उच्च स्तरीय चर्चा होने की संभावना ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment