नीमकाथाना में दो बाइकों की भीषण टक्कर : हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में करवाया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 26 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में देर रात को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया । हादसा देर रात को गावड़ी स्थित कुल्हाड़ा क्षेत्र में हुआ

जानकारी के अनुसार गुवार-गणेश्वर निवासी कालू गुर्जर और अजमेरी निवासी रामनिवास यादव की बाइकों की गावड़ी स्थित कुल्हाड़ा क्षेत्र में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है

वही घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया और लोगों से जानकारी जुटाई । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit