फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 26 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर में कोल्ड ड्रिंक से भरी एक पिकअप गाड़ी ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी, जिससे पोल टूट गया। घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। घटना मंगलवार दोपहर की रामलीला मैदान स्थित गली नंबर 2 की है ।
जानकारी के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक से भरी पिकअप गाड़ी माल खाली करने जा रही थी। तभी बिजली पोल को जोरदार टक्कर मार दी । हादसे के बाद पिकअप गाड़ी से माल उतरवाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट गया और तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को घटना की जानकारी देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई । हादसे के बाद से इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।
पोल को ठीक करने का काम शुरू:-
भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटी छोटी गलियों में बड़े बड़े गोदाम बना रखे है । जो बाहरी इलाको में होने चाहिए । ये सब इसलिए कि इन तंग गलियों में कोई भी जांच टीम जाने से कतराती है । एक तरह से टैक्स की चोरी करने का जुगाड़ बने हुए है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment