फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 26 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने बिना किसी पूर्व सूचना या तामझाम के, एक 'फूड इंस्पेक्टर' की तरह औचक निरीक्षण करते हुए 'एग्रो जेनिक्स क्रॉप साइंस' एवं 'जीएम एग्रो इंडस्ट्रीज' नामक दो अनधिकृत फैक्ट्रियों के गोदामों पर छापा मार दिया।
ये दोनों अवैध कंपनियां मिलकर सीकर की एक प्रतिष्ठित फर्म 'श्री बालाजी एग्रो सीकर' के नाम का फर्जी इस्तेमाल कर रही थीं और उसके नकली लेबल लगाकर घटिया, अमानक और निम्न गुणवत्ता वाले मूंगफली बीजों की धड़ल्ले से री-पैकेजिंग कर रही थीं।
मंत्री किरोड़ी मीणा ने बताया कि प्लांट में मूंगफली का बीज तैयार होता है। ये लोग बाजार से मूंगफली खरीदकर उसे वैज्ञानिकों द्वारा रिसर्च करके बनाई गई RG-510 बीज के नाम से बेच रहे थे।
पैकिंग कर महंगे भाव में बेचा जा रहा :-
सस्ते दाम पर मूंगफली खरीदकर उसकी पैकिंग कर महंगे भाव में बेचा जा रहा था। कृषि विभाग से इस काम की परमिशन नहीं ली गई है। ये फर्म सीकर की है जो अवैध रूप से काम कर रही है। प्लांट को हम सील कर रहे हैं। सैंपल लेंगे, रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई करेंगे। फर्म के खिलाफ मामला भी दर्ज कराएंगे।
अधिकारियों को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए :-
निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री और मूंगफली का स्टॉक मिला। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। इधर, फर्म से जुड़े संचालक मंत्री के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल गए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment