फोटो : फाइल फोटो
राजसमंद, 26 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजसमंद में मंगलवार को उदयपुर की एसीबी की टीम ने पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी दान की भूमि का नामांतरण खोलने के एवज में 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर रहा था । घूस लेते पकड़ा गया आरोपी पटवारी राहुल कुमार शर्मा खमनोर तहसील के पटवार हलका सेमा में कार्यरत है, जबकि उसके पास बड़ा भाणुजा पटवार क्षेत्र का भी अतिरिक्त चार्ज है।
टॉयलेट में फैंके रुपए :-
आरोपी पटवारी को जैसे ही एसीबी की टीम के आने की भनक लगी उसने घुस के रुपए टॉयलेट में फेंक दिए । हालंकि एसीबी ने रकम टॉयलेट से बरामद कर ली है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर के इंटेलिजेंस यूनिट के सीआई डॉ. सोनू शेखावत ने बताया कि बड़ा भाणुजा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसीबी को कॉल कर पटवारी द्वारा रिश्वत मांगकर परेशान करने की शिकायत की। इस पर एसीबी टीम ने पटवारी राहुल शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप का प्लान तैयार किया।
शिकायत का सत्यापन कराने पर पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने की बात सही निकली। इसके बाद एसीबी के प्लान के तहत पीड़ित व्यक्ति 4 हजार रुपए रिश्वत की राशि लेकर मंगलवार सुबह बड़ा भाणुजा स्थित आवास पर पहुंचा, जहां आरोपी पटवारी ने रिश्वत की राशि ले ली। इशारा पाते ही एसीबी टीम आवास पर पहुंच गई।
पटवारी राहुल को शक होने पर उसने रिश्वत की राशि तुरंत टॉयलेट में फेंक दी। एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया और टॉयलेट में फेंकी रिश्वत राशि बरामद कर ली। एसीबी टीम पटवारी के आवास एवं पटवार मंडल की तलाशी ले रही है। पटवारी राहुल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment