राजस्थान में कल से फिर बदलेगा मौसम : कल से आंधी-बारिश की संभावना, आज प्रदेश के 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 27 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

25 मई से शुरू हुए नौतपा ने तीन दिन में ही पसीने छुड़ा दिए हैं। इस दौरान प्रदेश में तेज गर्मी और हीटवेव से हाल बुरे हैं। राजस्थान में मंगलवार को अधिकांश शहर लू से प्रभावित रहे। प्रदेश में सबसे ऊपर यानी सिर श्रीगंगानगर में पारा 47 डिग्री तक चला गया। वहीं सबसे नीचे पैर यानी कोटा में रात में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

सीकर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और यहां बादल छाने के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 27 मई को 5 जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 मई से 30 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल से आंधी-बारिश की संभावना:-
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके असर से 28 और 29 मई को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और राजस्थान में तथा 28-30 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक) आने की संभावना है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit