फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 27 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना इलाके के सदर थाना अंतर्गत बंधाला भोपालपुरा के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
आग लगते ही कार में सवार चालक प्रमोद कुमार ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
चालक गांव से जयपुर जा रहा था :-
जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार खेतड़ी के पास स्थित तातीजा गांव से जयपुर जा रहा था। इसी दौरान बंधाला भोपालपुरा के पास कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भभक उठी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस जांच में जुटी :-
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कण्ट्रोल पर । दी सूचना मिलते ही गुहाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment