रेड करने गई ईडी टीम पर पूर्व CM समर्थकों का हमला : समर्थकों ने लाठी-पत्थर बरसाए, गाड़ी तोड़ी, पूर्व सीएम बोले -स्थानीय लोगों और पार्टी के साथियों की भावनाएँ व्यक्त हुईं

फोटो  : फाइल फोटो 

तिरुवनंतपुरम , 27 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर बुधवार को छापेमारी करने पहुंची ईडी की टीम पर CPI(M) समर्थकों ने हमला कर दिया। ईडी टीम के बाहर निकलते समय समर्थकों ने उनकी गाड़ियों पर पत्थर और बोतलें फेंकी। कारों के शीशे तोड़ दिए गए और लाठी से भी हमला किया गया।

दरसल ईडी की टीम तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों प रेड करने पहुंची थी। यह रेड कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले के सिलसिले में की जा रही थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के आवास भी शामिल थे। 

हमले के बाद ईडी के अधिकारी तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचे। 

अपने आवासों पर ED की तलाशी के मामले में, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन ने कहा कि काफी समय से ईडी मेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी। मुझे लगता है कि इस तलाशी से कुछ लोगों को, खासकर राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति को, बहुत संतुष्टि मिलेगी। राहुल गांधी ने यही सवाल पूछा था कि पिनाराई विजयन के घर पर छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है और पिनाराई विजयन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है।

भावनाएँ व्यक्त हुई :-

विजयन ने आगे कहा कि BJP सरकार देश में विपक्षी नेताओं पर हमेशा से जान-बूझकर हमले करती रही है। इसके खिलाफ पूरे देश में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन हुए हैं। कांग्रेस का रुख यह है कि उनके अपने दल के अलावा अन्य दलों के खिलाफ ED की दखलंदाज़ी जारी रहनी चाहिए। इनमें से कोई भी चीज़ हमारा अंत नहीं कर पाएगी। हम इसे केवल एक शुरुआत के तौर पर देखते हैं। किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि ऐसे कदमों से हमारा सफाया किया जा सकता है। यहाँ स्थानीय लोगों और पार्टी के साथियों की भावनाएँ व्यक्त हुईं। जब भी दुश्मनों ने मुझ पर हमला करने की तैयारी की, तो मुझे पार्टी का मज़बूत समर्थन मिला। आज साथियों ने यह साबित कर दिया है कि उस समर्थन में कोई कमी नहीं आई है। यही हमारी ताक़त है। आइए, हम सब मिलकर किसी भी चुनौती का सामना करें।

केरल के गृहमंत्री बोले - जानकारी नही :-

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार और गृह मंत्रालय को पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर दिन में हुई एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) की रेड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, चेन्निथला ने कहा कि ईडी ने इस ऑपरेशन के लिए केरल सरकार से कोई मदद नहीं मांगी है। 

उन्होंने आगे कहा, ‘केरल सरकार या गृह मंत्रालय को इस रेड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने हमसे भी मदद नहीं मांगी, इसलिए हमें ऑपरेशन की जानकारी नहीं है यह सवाल ईडी से पूछा जाना चाहिए

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit