वीडियो न्यूज़ : खाटूश्यामजी में पुलिस के लिए क़ानून व्यवस्था बनी चुनौती : बदमाशों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, हमले के बाद आरोपी युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर हुए फरार

सीकर, 27 मई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में भक्तों को कमरा दिलाने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है । मंगलवार देर को एक गेस्ट हाउस के एजेंट्स पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से हमका कर दिया । घटना का एक वीडियो भी सामने आया है , जिसमे युवक बेखाफ़ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है।

हमले के बाद आरोपी युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद घायल एजेंट्स को स्थानीय खाटूश्यामजी उप जिला अस्पताल ले जाया गया , जहां उसकी हालात गंभीर होने पर सीकर एसके अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। पीड़ित एजेंट श्रद्धालुओं को अपने रेस्ट हाउस की ओर लेकर जा रहा था । इसी दौरान एमजी गेस्ट हाउस के 7 - 8 युवकों ने उसे घेर कर मारपीट शुरू कर दी ।

वीडियो वायरल :-
हमले का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो राहगीरों ने रिकॉर्ड कर लिया , जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वीडियो में कुछ युवक एजेंट को घेरकर लाठी डंडो से पिटते दिखाई दे रहे है ।

खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि घायल करण कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के बयान और वीडियो के आधार पर 1-2 युवकों को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों में आक्रोश :-
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ महीनों से धार्मिक नगरी में इस प्रकार के आपसी झगड़े, सट्टेबाजी, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और मारपीट की घटनाएं आम बात हो चुकी हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कस्बे के प्रमुख चौराहों और होटलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले युवकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्थानीय थाना पुलिस प्रभावी और दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय केवल औपचारिक शिकायतों और कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित दिखाई दे रही है, जिससे अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit