फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली / बेंगलुरु , 27 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं। कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे और अशोक एम. पट्टन ने सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों को कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम कल इस्तीफा दे सकते हैं।
कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर चुके हैं। वह कल इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मैं हाईकमान को वचन दे चुका हूं। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला हाईकमान करेगा।’ इस बीच कर्नाटक कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरेजवाला बेंगलुरु पहुंच गए हैं।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जैसा कि के.सी. वेणुगोपाल ने कल कहा था, फ़िलहाल कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई है। अभी तक कोई और फ़ैसला भी नहीं लिया गया है। जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, हम आपको जानकारी देंगे... मैं कर्नाटक के हर भाई-बहन, हर कन्नड़ भाषी को यह भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि हम जो भी फ़ैसला लेंगे, वह सिर्फ़ कर्नाटक की जनता के हित में ही होगा।
कांग्रेस विधायक अशोक एम. पट्टन ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के घर गए थे। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री कल दोपहर 3 बजे के बाद अपना इस्तीफ़ा दे सकते हैं। उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय पहले ही ले लिया है। अगले मुख्यमंत्री के बारे में हाई कमान फ़ैसला करेगा। सुरजेवाला जी पहले से ही यहाँ मौजूद हैं। पूरी संभावना है कि डी.के. शिवकुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हाई कमान जो भी निर्देश देगा, उसका पालन किया जाएगा... मैं मंत्री पद लेने के लिए तैयार हूँ, लेकिन पहले मुझे वह पद दिया तो जाए। यही तो समस्या है। मुझे लगता है कि शायद मुझे वह पद मिल जाए। मुझे यह भी उम्मीद है कि नई कैबिनेट में मुझे शामिल किया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment