फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू , 27 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे के नीट छात्र प्रदीप मेघवाल आत्महत्या मामले में बुधवार सुबह मृतक छात्र प्रदीप के परिवार ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निवास पर मुलाकात की। राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस दौरान प्रदीप के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी। परिवार का कहना है कि प्रदीप नीट 2026 पेपर लीक प्रकरण से मानसिक रूप से बेहद आहत था और लगातार तनाव व भविष्य की चिंता के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
इससे पहले मंगलवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी गुढ़ागौड़जी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और आर्थिक सहायता प्रदान की थी। परिजनों ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्हें न्याय मिलने मिलने की उम्मीद जगी है ।
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने X पर अपने सोशल मीडिया पर लिखा - 'आज NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिला। उनका दर्द शब्दों में नहीं समा सकता। एक मां-बाप ने अपना बेटा खोया है और उनका कोई कसूर नहीं था।'
उन्होंने आगे लिखा -'देश के लाखों बच्चे पढ़ाई, प्रतियोगिता और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। और जब पेपर लीक होता है, तो सिर्फ एक परीक्षा नहीं टूटती- एक बच्चे का सपना, और एक पूरा परिवार टूट जाता है। प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं-एक टूटी हुई, भ्रष्ट व्यवस्था की देन है। जिन्होंने परीक्षा प्रणाली को माफियाओं के हवाले कर दिया, और आज भी अपनी कुर्सी से चिपके हैं-मोदी-प्रधान की जोड़ी इस परिवार के सामने जवाबदेह है'।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment