फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 27 मई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, हरियालो राजस्थान, कर्मभूमि से मातृभूमि, गिव अप अभियान सहित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने 25 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित होने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आमजन में जल संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने, अधिकाधिक जल संरक्षण संरचनाओं की साफ-सफाई कराने तथा नई संरचनाओं के निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने सीकर जिले में 31 लाख पौधारोपण के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा । साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए तारबंदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के अंतर्गत लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि पौधे लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें।
बैठक में फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ वृहद पेयजल योजना के तहत ट्रांसफॉर्मर एवं केबल लगाकर योजना को चालू कर पानी आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पंच गौरव योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी एवं पशु सखी योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
नगर परिषद द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की डीपीआर शीघ्र पूर्ण कर परियोजना को धरातल पर उतारने के निर्देश भी दिए।
जलापूर्ति के निर्देश :-
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने तथा विभागीय अधिकारियों एवं एफआरटी टीमों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा।
उन्होंने जिले में पेयजल की स्थिति की समीक्षा करते हुए समर कंटीजेंसी प्लान के तहत जिले में पेयजल व्यवस्था के लिए किये गए कार्यों की प्रगति, नल कनेक्शन से जलापूर्ति, टेंकरों से जलापूर्ति की समीक्षा कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने प्रभारी मंत्री को नगर परिषद के नवाचारों के तहत तैयार कपड़े के थैले, बायोडिग्रेडेबल थैले तथा गीले कचरे से निर्मित खाद सहित विभिन्न उत्पाद भेंट किए।
नानी बीड़ क्षेत्र के पानी का मामला :-
बैठक में धोद विधायक गोरधन वर्मा ने यूआईटी क्षेत्र में नव सम्मिलित गांवों में लंबित पट्टों का शीघ्र निस्तारण करने, कृषि विभाग की फार्म पॉन्ड योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, नानी बीड़ क्षेत्र के पानी के समुचित निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित करने, धोद उप जिला अस्पताल को शीघ्र संचालन में लाने तथा बजट घोषणा अंतर्गत प्रस्तावित बस डिपो के लिए भूमि आवंटन जल्द करने की मांग रखी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, एडीएम सिटी भावना शर्मा, जिला परिषद के सीईओ राजपाल यादव, एसीईओ शीशराम यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड रमेश मीणा, डीएफओ दीपक कुमार, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रामकुमार चाहिल, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी जी.पी. यादव, पूर्व सांसद सीकर सुमेधांनद सरस्वती, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़,नेमीचंद कुमावत उपाध्यक्ष, गजानंद कुमावत, पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, कमल सिखवाल सहित जनप्रतिनिधि,संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment